गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुष्कर्म मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार

जम्मू : जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम रोहित कुमार और रोहित सैनी, दोनों निवासी अरनिया, जिला जम्मू और रोमी कुमार, निवासी सांबा है। सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बेनाम तोश ने कहा, “महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में सख्ती से निपटा जा रहा है और पुलिस सांबा जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामलों की संवेदनशीलता से जांच कर रही है।” एसएसपी ने कहा, “अपराधियों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और हमले के गंभीर आरोप लगाए गए हैं और पुलिस द्वारा अपराध साबित किए गए हैं, उन्हें कानून के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *