गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पिकअप वाहन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र में आज पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसायकल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहाँ जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोटरसायकल को पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसायकल सवार शहाबुद्दीन मंसूरी (24), नीतू उर्फ गौरी रजक (22) और कृतिका रजक (3) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए। पुलिस ने पिकअप वाहन को जप्त कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *