गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

डिंडौरी : मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के चाैरादादर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले में कल तेज बारिश के दौरान चौरादादर गांव की एक झोपड़ी पर बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के रूतन बाई (35), मार्को (4) और वरजीत मार्को (2) झुलस गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 100 पर दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजिया ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों का पोस्टमार्टम आज सुबह किया गया। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *