गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीहोर में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, पांच झुलसे

सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आज गरज चमक की स्थिति के साथ बिजली गिरने से इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा पांच लोग झुलस गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आष्टा मुख्यालय के पास स्थित कोठरी गांव में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक पुरुष और दो महिलाएं हैं। वहीं पांच महिलाएं झुलस गईं। सभी खेत पर सोयाबीन काटने का काम कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार दोपहर अचानक बिजली खेत पर काम करने वालों पर गिर गई। इस हादसे में दिनेश सिंह (60), सोनाली (28) और सीमा ठाकुर की घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी। जबकि पांच लोग बिजली गिरने से झुलस गये इनमें से रवीना भील, ललता, गुलाब बाई, सावित्री बाई और अरुणा पत्नी शामिल है।
सभी घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल आष्टा में भर्ती कराया गया। जहां से दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें उपचार के लिए भोपाल रैफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *