गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोरोना से तीन लोगों की मौत

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से पिछले 24 घंटों में तीन लोगों की मौत हुई हैं और इसके साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 530779 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को दी गयी जानकारी के अनुसार इस अवधि में कोरोना के 117 सक्रिय मामले सामने आये हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3294 हो गयी है। देश में पिछले 24 घंटे में 320 लोग स्वस्थ हुए हैं और अब कोरोना संक्रमण को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,41,55,439 पर पहुंच गया है।
देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 7,230 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,64,41,230 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,46,89,512 है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 40 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा तेलंगाना में 27, गुजरात में 24, तमिलनाडु में 16, कर्नाटक नौ और हिमाचल प्रदेश में सात का इजाफा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *