भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग घटना दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बनेड़ा थाना के खेड़लिया के सदर बाजार निवासी 57 वर्षीय बालु जाट अपने ननिहाल नारायणपुरा गये थे। वह आज सुबह बाइक से ननिहाल से अपने गांव के लिए रवाना हुये। हीराजी का खेड़ा तिराहे पर चित्तौडग़ढ़ से अजमेर की ओर जा रहे कंटेनर ने बाइक को चपेट में ले लिया। सिर में चोट लगने से जाट की मौत मौके पर ही हो गई।
प्रतापनगर थाना अंतर्गत आजाद नगर निवासी महावीर बैरवा की 18 साल की बेटी निकिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये, जहां उसने दम तोड़ दिया।
इसी प्रकार घर से फैक्ट्री जाने के लिए निकले मालोला निवासी महेंद्र रावता 25
की जौधड़ास फाटक के नजदीक कल रात ट्रेन से कटने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
