गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत, कई घायल

चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में गुरुवार को एक वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य 10 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा राख-बिंदला-धनाड़ा मार्ग पर डूंडेई के पास हुआ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के समय 13 लोग बोलेरो गाड़ी में सवार थे। राख-बिंदला-धनाड़ा मार्ग पर डूंडेई के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा और 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा भिजवाया गया, जहां से गंभीर रूप से चार घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *