गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सादुल्ला नगर से सऊदी जा रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत 

रमेश शर्मा।गौरवशाली भारत

सादुल्लानगर/बलरामपुर। जिले के थाना क्षेत्र सादुल्लानगर नौडिहवा निवासी अब्दुल खालिद पुत्र जमील अहमद, जुनैद अहमद पुत्र मतीउल्ला, अब्दुल मुईन पुत्र हसीबुल्ला और जमशेद पुत्र असगर अहमद कार से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट जा रहे थे। इनकी कार बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शुक्लई के पास लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार पलटते हुए हाईवे किनारे पटरी पर पेड़ से जा टकराई। इस भीषण हादसे में अब्दुल खालिद,जुनैद अहमद और अब्दुल मुईन समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जमशेद मामूली घायल हुआ। 

हादसे की जानकारी मिलते ही बाराबंकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लिया और घायल जमशेद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक बलरामपुर जिले के दो युवक सऊदी अरब जा रहे थे। कार में कुल चार लोग सवार थे। लखनऊ अयोध्या हाईवे पर अचानक इनकी कार लहराई और पलटते हुए पेड़ से जा टकराई। वहीं घायल जमशेद के मुताबिक मृतक तीनों युवकों लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट जा रहे थे। उनमें से दो की वहां से सऊदी अरब जाने की फ्लाइट थी। मृतकों मे अब्दुल खालिद पुत्र जमील अहमद, जुनैद अहमद पुत्र मतीउल्ला, अब्दुल मुईन पुत्र हसीबुल्ला, तथा घायल व्यक्ति जमशेद पुत्र असगर अहमद चारों व्यक्ति निवासी ग्राम खरहना नवडिहवा थाना सादुल्ला नगर जनपद बलरामपुर के रहने वाले हैं।

वहीं जब पुलिस द्वारा दुर्घटना की सूचना मृतक के घर वालों को मिली तो पूरे गांव में मातम छा गया। घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *