गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एम्बुलेंस और बाइक की टक्कर से तीन लोग घायल

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एम्बुलेंस और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के सिलवानी में सिलवानी से अपने गांव जा रहे बाइक सवार को गाडरवारा के जमुनिया टोला पर एक एम्बुलेंस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में रूपसिंह, उसकी पत्नी भारती और 8 माह का बेटा गंभीर घायल हो गया है। घटना के पश्चात एम्बुलेंस चालक टक्कर मारने के बाद घटनास्थल से भाग गया। करीब चार किलोमीटर खोड़ी टेकापार के पास पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार घायलों को सिलवानी सिविल हॉस्पिटल लाया गया। जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *