इंफाल : मणिपुर में उखरुल जिले के थोवई कुकी गांव में अज्ञात लोगों ने शुक्रवार को तीन लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि इलाके में गोलियाें की आवाज सुनी गयीं। इसके बाद तीन लोगों के शव पाये गये। मृतकों के शव बरामद कर लिये गये हैं। घटना की जांच के लिए अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया है ।
