रांची : झारखंड के गुमला जिले के सिसई के सकरौली गांव में टांगी से काट कर आज तीन लोगों की हत्या कर दी जबकि एक को घायल कर दिया। यह घटना आज करीब ढाई बजे दिन की है। जमीन विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है।
पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है।मृतकों में 63 वर्षीय नागेश्वर साहू , 60 वर्षीय सुंदरू साहू उर्फ मुन्ना साहू और 35 वर्षीय पवन कुमार साहू शामिल हैं।विकास कुमार साहू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोपी नंदकिशोर साहू और उसके बेटे सतेंद्र साहू और शिवकुमार साहू को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही घटना में शामिल दो टांगी को भी जब्त कर लिया है।
झारखंड में तीन लोगों की हत्या
