बुलन्दशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाने में महिला से अवैध उगाही किए जाने के मामले में कोतवाली प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद मुख्य आरक्षी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम में गठित कर दी गई है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को जनता दर्शन के दौरान हरियाणा के पलवल जिला निवासी रईस अहमद नामक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि वह अपने पड़ोसन रुपवती के साथ उसकी लापता बेटी को लेने खुर्जा कोतवाली गया था जहां राजकुमार नामक मुख्य आरक्षी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए थाने में बैठा लिया और मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुये 25 हजार 500 रुपए ले लिए। मुख्य आरक्षी ने पीड़ित युवती के पास रखे 13 हजार रुपए भी डरा धमका कर छीन लिए।
उन्होने बताया कि तहरीर पर मुख्य आरक्षी राजकुमार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम में गठित कर दी हैं तथा इस लापरवाही में खुर्जा नगर कोतवाली प्रभारी रवि रतन एवं इंस्पेक्टर क्राइम इमाम ज़ेदी सहित तीनो को निलंबित कर खुर्जा नगर कोतवाली में नए थाना प्रभारी अजय कुमार की नियुक्ति कर दी गई है।
उगाही करने के आरोप में तीन पुलिस वाले निलंबित
