जयपुर : राजस्थान विधानसभा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सोमवार को महिला पुलिसकर्मी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
राजस्थान पुलिस प्रवक्ता के अनुसार संबंधित पुलिस अधीक्षक द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि 15वीं विधानसभा के अष्टम सत्र के दौरान सोमवार को विधानसभा जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में राजसमंद जिले के एएसआई जगदीश चंद्र, दौसा जिले में हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार और भरतपुर जिले की महिला कॉन्स्टेबल मंजू को संबंधित पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित
