श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को आतंकवादियों को धन मुहैया कराये जाने के मामले में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तीन संपत्तियों को कुर्क किया है। अधिकारियों ने आज यहां बताया कि कश्मीर के बघाटपोरा हंदवाड़ा में जहूर अहमद शाह वटाली की संपत्तियां कुर्क की गईं। वटाली को एनआईए ने 2017 में एक आतंकी फंडिंग मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
उन्होंने कहा कि एनआईए अधिकारियों के एक दल ने आज सुबह 13.3 मरला, 8.6 मरला और 10.3 मरला की जमीन कुुर्की की और जमीन के पास ‘कुर्की का नोटिस’ लगाकर लोगों को इसके बारे में आगाह किया। नयी दिल्ली में स्थित पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष एनआईए अदालत के आदेश पर इस साल 31 मई को श्रीनगर के बघाट वटाली के घर को कुर्क किया था।
कश्मीर में तीन संपत्तियां कुर्क
