गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोटा में तीन क्विंटल अवैध गांजा बरामद

कोटा : राजस्थान में कोटा जिले के मोडक और चेचट थाना पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई कर नेशनल हाईवे पर करीब तीन क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि नाकाबंदी में एक गुजरात नंबर के ट्रक से 291 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। खाली प्लास्टिक के कैरेट की आड़ में गांजे की तस्करी की जा रही थी।
सागर ने बताया कि मौके से सुरेश भारती (34) निवासी सुभाष नगर थाना रामंगज जिला अजमेर को गिरफ्तार किया गया। इसका साथी सुगना राम निवासी पीह तहसील परबतसर जिला नागौर कार्रवाई के दौरान फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि अवैध मादक पदार्थ एवं फार्म्स के विरुद्ध कार्यवाही के तहत एक सूचना पर थाना मोडक, चेचट और साइबर सेल से गठित की गई टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 52 ढाड का मोका दरा के पास नाकाबंदी में गुजरात नंबर के ट्रक से प्लास्टिक के कैरेट के नीचे छुपा कर रखा यह गांजा बरामद कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *