गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीहोर की तीन स्कूली छात्राओं ने खाया जहर, दो की मौत

सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की निवासी 12वीं कक्षा की तीन छात्राओं ने इंदौर में जहर खा लिया, जिससे दो छात्राओं की मौत हो गई। आष्टा पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुगली रोड स्थित शासकीय मॉडल स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली तीन छात्राओं के इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीसरी का इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

छात्राओं के जहर खाने का कारण अभी पता नहीं चला है। मामला सामने आते ही आष्टा पुलिस जांच के लिए इंदौर पहुंच गई।
दो छात्राएं ग्राम पखनी और एक मोलूखेड़ी गांव की बताई जा रही है। तीनों छात्राएं शुक्रवार को स्कूल आईं थीं। जब रात तक वे घर नहीं पहुंची तो परिजन ने तलाशना शुरू किया। परिजन ने स्कूल में संपर्क किया, लेकिन वहां से भी कोई सुराग नहीं मिला।
इसी बीच इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रीजनल पार्क में आष्टा के तीन छात्राओं के जहर खाने की बात सामने आई।
आष्टा थाना प्रभारी पुष्पेंद्र राठौर ने बताया कि दो छात्राओं की मौत हो गई है, जबकि तीसरी का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *