जम्मू : डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने गुरुवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में अपने तीन वरिष्ठ नेताओं को निष्कासित कर दिया। डीएपी के महासचिव राजिंदर सिंह चिब ने यहां एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, पूर्व मंत्री डॉ मनोहर लाल और पूर्व विधायक बलवान सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
