गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डेरा प्रेेमी हत्या मामले में तीन शूटर गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब में फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में कल सुबह बरगाडी बेअदबी कांड के आरोपी प्रदीप कुमार की अंधाधुंध गोलियां चलाकर हत्या को अंजाम देने वाले शूटरों में से तीन को दिल्ली की काउंटर इंटेलीजेंस की कार्रवाई के दौरान पटियाला के बख्शीवाला गांव से गिरफ्तार किया गया है। प्रदीप ने सुबह अपनी दुकान खोली ही थी कि बाइक पर आये हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी। दुकान मेन रोड के साथ थी। इस घटना में प्रदीप के सुरक्षा कर्मी तथा पड़ोसी दुकानदार पर भी गाेलियां चलाई जिसमें वे घायल हो गये।
हत्या की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड ने ली, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। इस मामले को हर पहलू से पुलिस देख रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल हत्या के बाद पुलिस महानिदेशक तथा वरिष्ठ अधिकारियाें के साथ उच्च स्तरीय बैठक में हालात का जायजा लिया और अपराध को अपराध की तरह लिये लाने की बात की। इस हत्याकांड की जांच पुलिस महानिदेशक की देखरेख में होगी।
पंजाब पुलिस के लिये अपराधी सिरदर्द बने हुुये हैं। आप पार्टी की सरकार बनने के बाद 29 मई को प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई। अब एक सप्ताह के भीतर दो हत्यायें कर दी गईं। शिवसेना नेता सुधीर सूरी और कल डेरा प्रेमी प्रदीप की हत्या कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *