गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक

नासिक : महाराष्ट्र के पुराने शहर नासिक के चौक मंडई में जहांगीर मस्जिद शॉपिंग सेंटर की तीन दुकानों में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भद्रकाली पुलिस ने बताया कि जहांगीर मस्जिद, चौक मंडई, पुराने नासिक में एक शॉपिंग सेंटर में सोमवार देर रात करीब 12 बजे भीषण आग लगी, जिसमें तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। दमकल कर्मी सूचना मिलने पर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
पुलिस के अनुसार आग से कलीम रजा और मिर्जा बुक डिपो समेत तीन दुकानें जलकर राख हो गयीं, जिससे लाखों रुपये की धार्मिक किताबें, सजावट सामग्री और बिजली सामग्री का काफी नुकसान हुआ। दुकानें बंद होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के पीछे कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *