गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

जालंधर : जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने अब तक की सबसे बड़ी 48 किलोग्राम नशे की खेप पकड़ कर अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का किया पर्दाफाश है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने शहर के इतिहास में नशीली दवाओं की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। उन्होंने बताया कि मुख्य सरगना सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 48 किलो हेरोइन , 21 लाख रुपये की अवैध धनराशि, एक नोट गिनने की मशीन और तीन हाईटेक वाहन बरामद किए हैं।
डीजीपी ने कहा कि सिंडिकेट के तार सीमाओं के पार, ईरान, अफगानिस्तान, तुर्की, पाकिस्तान और कनाडा तक फैले हुए हैं, घरेलू नेटवर्क दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और गुजरात तक भी फैला हुआ है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *