गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जालंधर में भारी मात्रा में हथियारों सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब पुलिस ने प्रीत फगवाड़ा गिरोह से संबंधित तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद करने में सफलता पाई है। पुलिस आयुक्त गुरशरण सिंह ने बुधवार को बताया कि पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन यूनिट सह एंटी नारकोटिक्स स्टाफ ने मंगलवार को जालंधर के भगत सिंह कालोनी में एक जांच नाका पर जांच दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 पिस्तौल और 23 कारतूस बरामद किए।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान सेठ लाल निवासी अबादपुरा, राजपाल निवासी रामा मंडी और राजेश कुमार निवासी रामामंडी के तौर पर हुई है। प्रीत फगवाड़ा गैंग का सरगना रजनीश उर्फ प्रीत इस समय केन्द्रीय कारागार फिरोजपुर में बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *