गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आबकारी विभाग द्वारा तीन अलग-अलग स्थानों पर की गयी कार्रवाई में तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब बरामद की गयी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुरैना एवं जौरा क्षेत्र में सघन गश्त कर छापामार कार्रवाई गयी, जिसमें मुरैना के वार्ड 47 में बाबूलाल जाटव के रिहायशी मकान से अवैध देशी एवं विदेशी शराब जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इसी प्रकार ग्राम चैना में सत्तू जाटव के रिहायशी मकान पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान घर से अवैध मदिरा जप्त की गयी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य कार्रवाई में ग्राम सेठवाई के कल्लू के रिहायशी मकान पर दबिश दी गयी। दबिश के दौरान कल्लू के घर से अवैध शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कुल 3 स्थानों पर अवैध मदिरा बरामद होने से कुल 03 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34 (1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। तीनों प्रकरणों में लगभग 22 हजार 355 रूपये मूल्य की शराब जब्त की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *