गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब में हेरोइन सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब के तरनतारन में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर हेरोइन के दो पैकेट बरामद किये हैं। बीएसएफ के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को तरनतारन जिले के गांव कालेके में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही के संबंध में बीएसएफ खुफिया इकाई द्वारा साझा की गयी जानकारी के आधार पर, पंजाब पुलिस के सहयोग से बीएसएफ सैनिकों ने संदिग्ध मार्ग पर एक मोबाइल चेक पोस्ट (एमसीपी) लगायी।
शाम करीब 05:10 बजे जवानों ने एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को अपनी ओर आते देखा। जैसे ही एमसीपी पर तैनात जवानों ने कार को रुकने का इशारा किया तो उसने भागने की कोशिश की। जवानों ने पीछा किया और वाहन को रोकने में सफल रहे। कार में सवार सभी 03 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 260 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद हुयी। इसके अलावा, पूछताछ के दौरान पकड़े गये ड्रग तस्करों के खुलासे के आधार पर, पीएस-वल्टोहा की पुलिस पार्टी ने 255 ग्राम संदिग्ध हेरोइन की एक और खेप बरामद की। पकड़े गए ड्रग तस्करों के खुलासे के आधार पर आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारी और बरामदगी की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *