गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बांध में डूबने से तीन छात्रों की मौत

जोधपुर : राजस्थान में जोधपुर के सुरपुरा बांध के डिग्गी में डूबने से आज तीन स्कूली छात्रों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के निकट सुरपुरा बांध की डिग्गी में नहाने के लिए तीन छात्र बुधवार सुबह स्कूल ना जाकर वहां पहुंच गए। इसी दौरान एक छात्र का पैर फिसलने से डूबने लगा जिसे बचाने के दौरान तीनों छात्र पानी में डूब गये।
पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान कुसुम विहार गणेश होटल के पास महामंदिर निवासी जयसिंह माली 18 वर्ष, रामेश्वरनगर गुजराबास स्वरूपसिंह 16 वर्ष एवं माता का थान स्थित राव वाला बेरा मगरापूंजला निवासी गौतम माली के रूप में की गई। पुलिस निरीक्षक ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि तीनों छात्र 11वीं कक्षा में पढ़ते थे। यह लोग महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम चौनपुरा में अध्ययनरत थे। पुलिस ने गोताखोंरों की मदद से डेढ घंटे की कडी मशक्कत के बाद मृतकों के शवों को एमडीएच की मोर्चरी में रखवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *