गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अनियमितता पाए जाने पर तीन शिक्षक निलंबित

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी के जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ने विकासखंड सेंधवा के शैक्षणिक संस्थाओं के निरीक्षण में अव्यवस्था एवं अनियमितता पाए जाने पर 3 शिक्षकों को निलंबित किया है तथा आठ अन्य को नोटिस जारी किया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग नीलेश सिंह रघुवंशी ने जनजातीय कन्या अंग्रेजी माध्यम आश्रम सेंधवा की अधीक्षिका मुन्नी आर्य, जनजातीय कन्या जूनियर छात्रावास हिंगवा की अधीक्षक रंजना आर्य तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वरला के माध्यमिक शिक्षक अवधेश भदोरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा 7 शिक्षकों तथा एक लिपिक को कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *