जालौन : उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को यमुना नदी में तीन किशोरियां डूब गयी जिनमें से दो को बचा लिया गया । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली के गांव शेखपुर गुढा निवासी अवध बिहारी के यहां उनके रिश्तेदारों की दो बेटियां आई हुई थी। आज दोपहर लगभग 12:00 बजे अवध बिहारी की पुत्री रानी (11) के साथ रितु (13) खुशबू (15) शेखपुर गुढा में नून नदी मे नहाने गई थी। इसी गांव में नून नदी यमुना नदी में मिलती है। नून नदी में तेज भाव होने के कारण खुशबू का पैर फिसल गया और वह यमुना नदी की ओर बहने लगी।
अपनी सहेली को डूबता देख कर बचाने के लिए रानी और रितु भी नदी में गहरे पानी में चली और यह दोनों किशोरी भी बहने लगी। मौके पर मौजूद नाविक सोनू ने तत्काल रानी एवं रितु को बचा लिया मगर खुशबू तेज प्रवाहित यमुना नदी के पानी में डूब गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और खुशबू की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर भी खुशबू को नहीं ढूंढ पाए थे।
