फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज क्षेत्र में मंगलवार को भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए गंगा स्नान करने के गये तीन किशोरों की डूब कर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम शेखपुर निवासी अशरफ (11),उज्जैव (17),जोहेबअली,तथा समीर आज दोपहर करीब बजे भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए भोजपुर गांव के निकट गंगा मे स्नान करने पहुंचे। स्नान के दौरान अशरफ, , उज्जैव और जोहेव गंगा के गहरे जल में डूब गए। इस नजारे को देख समीर ने शोर मचाया। घटना की सूचना मिलते ही समीपवर्ती ग्राम भटपुरा से गोताखोरों को बुलवाया गया और गंगा में डूबे किशोरों की खोज करवाई। उन्होंने बताया कि अथक प्रयास के बाद डूबे किशोरों के शव बरामद कर लिए गए।
