गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में तीन आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को अलग-अलग अभियानों के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से ग्रेनेड बरामद किए। खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और 28 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के साथ मिलकर कुपवाड़ा में लश्कर से जुड़े दो आतंकवादी सहयोगियों को रोकने के लिए एक अभियान चलाया। इस दौरान , उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कुपवाड़ा में एक अज्ञात व्यक्ति से खेप खरीदी थी।
अभियान में संदिग्धों के पास से पाकिस्तान और चीन मूल के पांच हथगोले भी बरामद हुए। उन्होंने बताया कि ये लोग लश्कर कमांडर गुलाम रसूल उर्फ राफिया रसूल के निर्देश पर शतमुक्कम गांव की ओर जा रहे थे, जो मूल रूप से पीओके में स्थित चंडीगाम लोलाब का निवासी है। पकड़े गए व्यक्ति जुबैर अहमद शाह पीरजादा और पीरजादा मुबाशिर यूसुफ हैं। जो शतमुकम, लोलाब, कुपवाड़ा के निवासी हैं।

सुरक्षा बलों ने भागने की कोशिश कर रहे संदिग्धों को पकड़ने में कामयाब रहे। पकड़े गए व्यक्तियों के पास से पांच हथगोले और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दोनों को स्थानीय लक्ष्यों का चयन करने का काम दिया गया था जो क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के प्रसार में शामिल हैं। उन्होंने अपने आकाओं को संभावित लक्ष्यों का संकेत देने वाली तस्वीरें भी साझा की थीं।”
एक अन्य अलग घटना में, कुपवाड़ा पुलिस ने 47 आरआर (बिहार) के साथ मिलकर खुफिया जानकारी के आधार पर ड्रैगमुल्ला शालपोरा के सामान्य क्षेत्र में एक संयुक्त चौकी स्थापित की, जहां एक वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर अगली सीट के नीचे छिपाकर रखा गया, एक हथगोला बरामद हुआ। जहूर अहमद खान नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। कुपवाड़ा थाना में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *