गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन वाहन चोर गिरोहों का भंडाफोड़, अनेक वाहन बरामद

हिसार : हरियाणा पुलिस ने सितम्बर माह के पहले पखवाड़े में वाहन चोरी के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान के तहत ऐसे तीन गिरोहों का भंडाफोड़ कर इनके कब्जे से 47 चोरी के वाहन बरामद किये हैं। पुलिस प्रवक्ता ने साेमवार को यहां बताया कि यह मुहिम इस संगठित अपराध को ख़त्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पुलिस ने अभियान के दौरान हांसी, जींद और सिरसा जिलों में एक-एक वाहन चोर गिरोह को पकड़ा है। इनके कब्जे से हांसी में 10, जींद और सिरसा में 14-14, हिसार में सात, फतेहाबाद में दो वाहन बरामद किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *