रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली के दो अलग अलग इलाकों से पाॅक्सो एक्ट में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जगतपुर इलाके से 16 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ बलात्कार के दो आरोपियों को पुलिस ने आज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया ।
बताया गया कि आरोप है कि करीब ढाई माह पहले जब पीड़िता स्कूल से आ रही थी तभी भगौती के दो लड़के रामकरन और रामचन्दर ने उसके साथ बलात्कार किया था। घटना के बाद दोनो आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद से पुलिस इन दोनों आरोपियों को सरगर्मी से तलाश रही थी। जिसके बाद पुलिस टीम दोनों को लगातार तलाश कर रही थी जो आज पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
दूसरे वांछित आरोपी को नसीराबाद इलाके से नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में पाॅक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि सुल्तान अली ने नाबालिग पीड़िता का अपहरण किया था। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। आज मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी को नसीराबाद इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग अलग गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पॉक्सो एक्ट के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार
