गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुकर फटने से तीन महिलाएं घायल

सतना : मध्यप्रदेश के सतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र में आज खाना पकाने के दौरान प्रेशर कुकर के फटने से तीन महिलाएं घायल हो गयीं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र के सिंधी कैंप इलाके में खाना पकाने के दौरान अचानक प्रेशर कुकर जोरदार आवाज के साथ फट गया। इस हादसे मे घायल एक ही परिवार की तीन महिलाएं झुलस गयी, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *