गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिसलेरी, दिल्ली कैपिटल्स के बीच तीन साल का अनुबंध

नई दिल्ली : भारत के अग्रणी खनिज जल ब्रांड बिसलेरी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की फ्रेंचाइजी दिल्‍ली कैपिटल्‍स के साथ तीन वर्षीय साझेदारी की घोषणा की है। बिसलेरी ने गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि वह दिल्ली कैपिटल्स के जरिये युवाओं को आकर्षित करने की अपनी कोशिशें तेज करेगा। यह सहयोग इस साल के क्रिकेटिंग सीजन के साथ शुरू होगा।
बिसलेरी की वाइस-चेयरमैन जयंती चौहान ने कहा, “दिल्‍ली कैपिटल्‍स टॉप टीमों में से एक है और अपने जोरदार प्रदर्शन से कई सालों से दर्शकों को रोमांचित कर रही है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के साथ हमारा गठबंधन स्‍वस्‍थ रहने के महत्‍व की वकालत करने पर केन्द्रित है। इस भागीदारी के साथ अब हमारा गठबंधन देश के तीन अग्रणी खेल फ्रेंचाइजी के साथ हो चुका है।”
गौरतलब है कि बिसलेरी इससे पहले मुंबई इंडियन्स और गुजरात टाइटन्स के साथ भी साझेदारी कर चुका है।
दिल्‍ली कैपिटल्‍स के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी धीरज मल्‍होत्रा ने कहा,“ हम आईपीएल के अगले तीन सीजन के लिये अपने हाइड्रेशन पार्टनर के तौर पर बिसलेरी के साथ साझेदारी करते हुए खुश हैं। बिसलेरी घर-घर में जाना-पहचाना नाम। यह पेयजल उद्योग में सबसे भरोसेमंद नामों में से एक है और अब दिल्‍ल‍ी कैपिटल्‍स परिवार का एक शानदार हिस्‍सा बन गया है। हम उनका स्‍वागत करते हैं और हमें एक लंबी तथा फायदेमंद साझेदारी की उम्‍मीद है। ”
डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन की शुरुआत चार मार्च को होगी, जबकि कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला पांच मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलेंगे। आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच 31 मार्च को खेला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *