गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यमुना में तीन युवक डूबे, दो के शव मिले

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के गाजीपुर क्षेत्र में बुधवार को यमुना नदी में नहाने गये तीन युवक डूब गये जिसमें गोताखोरों ने एक को सुरक्षित बचा लिया जबकि दो की मृत्यु हो गयी। पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने यहां बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान घाट जो यमुनानदी का घाट है इसमें तीन युवक नहाने गये थे और देखते ही देखते तीनों डूबने लगे। स्थानीय गोेताखोरों ने एक को बचा लिया जबकि दो युवकों को शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया। मरने वाले दोनों युवक विवेक यादव (18), स्वतंत्र कुमार (20) देवलान गाजीपुर के रहने वाले थे। जबकि बचाये गया युवक भटपुरवा गाजीपुर का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *