गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान तीन युवकों की मृत्यु

चंदौली /वाराणसी : उत्तर प्रदेश में वाराणसी के भैसासुर घाट पर गंगा में नहाते समय चंदौली जिले के मुगलसराय निवासी तीन युवकों की डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बीती रात पांच दोस्त नहाने के लिए भैसासुर घाट पर पहुंचे। इसमें तीन लोग गहरे पानी में डूब गए।
उन्होने बताया कि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर दो शाहकुटी निवासी साहिल 22 वर्ष , सनी 17 वर्ष, और लकी 16 वर्ष, दो अन्य दोस्तों के साथ सोमवार की रात गंगा में नहाने के लिए वाराणसी के भैसासुर घाट पर गए हुए थे। नहाने के दौरान एक दूसरे को बचाने में साहिल, सनी और लकी तीनों ही गहरे पानी में डूब गए। यह देखकर दोनों दोस्त ने अन्य लोगो को सूचना दी. काफी मशक्कत के बाद मंगलवार को तीनों शवों को बाहर निकाला गया। मुगलसराय कोतवाली पुलिस भी इस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *