गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बनास नदी में तीन युवक बहे

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बनास नदी में आज नहाने गए छह युवकों में से तीन युवक पानी के तेज बहाव में बह गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ब्योहारी थाने के तहत बनास नदी में दोपहर में नहाने गए 6 युवकों में से 3 युवकों का अब तक पता नहीं लगा है। रेस्क्यू टीम ने दो घण्टे तक खोजा और अँधेरा होने से सुबह काम करने का निर्णय लिया।
पुलिस ने बताया कि शुभम चतुर्वेदी, अंकुश तिवारी, प्रयांशु तिवारी, अजय, दिनेश और रामलाल नदी में नहाने गए थे। एकाएक नदी में पानी बढ़ गया तो नदी किनारे नहा रहे अजय और दिनेश बचकर दोनों किनारे आ गए पर चार युवक बह गए। बाद में रामलाल को ग्रामीणों ने एक वृक्ष की डाल पकड़े होने से बचा लिया, वहीं शुभम, अंकुश और प्रयांशु का पता नहीं लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *