जामताड़ा : झारखंड में जामताड़ा जिले के फतेहपुर थाना अंतर्गत कालापाथर गांव के निकट सड़क हादसे में तीन युवक की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार से फतेहपुर की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में काला पत्थर गांव के पास तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
सूत्रों ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है। मृतकों की पहचान जीवन बावरी , नवीन बावरी और ढेवा बावरी के रूप में की गयी है जो बेलबरोई थाना क्षेत्र के निवासी है।
सड़क हादसे में तीन युवक की मौत
