अमरावती : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान बिजली गिरने के साथ आंधी आने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दैनिक मौसम रिपोर्ट के अनुसार 28 जुलाई से एक अगस्त तक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के अनुमान हैं।
अगले 24 घंटों में उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 29 जुलाई से एक अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश होने के अनुमान हैं। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर है।
आंध्रप्रदेश और यनम में तूफान आने के आसार
