हैदराबाद : तेलंगाना के कई जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अगले 48 घंटों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी वर्षा के साथ-साथ गरज के साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने बुधवार को कहा यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 28 से 30 अप्रैल तक 30-40 किमी प्रति घंटे रफ्तार से तेज हवाएं चलने के अनुमान हैं। इसके अलावा, आज से रविवार तक तेलंगाना में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के जनगांव, खम्मम, कामारेड्डी, मेडक, महबूबनगर, सिद्दीपेट, विकाराबाद, यदाद्री भुवनगिरि, मेडचल मलकाजगिरी, नारायणपेट और वारंगल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई।
इसके अलावा, सिद्दीपेट जिले के मिर्दोड्डी में सबसे अधिक 10 सेमी वर्षा दर्ज की गई। इसी अवधि के दौरान तेलंगाना के आदिलाबाद, जगतियाल, करीमनगर, मेडक, मेडचल मलकजगिरी, नलगोंडा, पेद्दापल्ली, राजन्ना सिरसिला, रंगारेडी, सिद्दीपेट और विकाराबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई।
तेलंगाना में गरज के साथ ओलावृष्टि होने के आसार
