हैदराबाद : तेलंगाना के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने जारी एक दैनिक मौसम रिपोर्ट में बताया कि आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, जगतियाल, राजन्ना सिरसिला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्रि कोठागुडेम, वारंगल में बिजली गिरने के साथ आंधी आने के आसार हैं।
रिपोर्ट में बताया गया कि अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना के हनमकोंडा, जनगांव, मेडक, रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेडचल मल्काजीगिरी, संगारेड्डी और कामारेड्डी जिलों में बारिश होगी। इसके साथ ही 31 जुलाई से पांच अगस्त तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के अनुमान हैं। तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश हुई।
तेलंगाना में बिजली गिरने के साथ आंधी के आसार
