गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सिफारिशों से बचने टीआई ने निकाला अनोखा रास्ता

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना में कोतवाली थाना प्रभारी इन दिनों ”सिफारिशों” से काफी परेशान लग रहे हैं और उन्होंने इससे बचने का एक अनोखा प्रयास किया है। थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने अपने कार्यालय के बाहर टाइप किया हुआ एक संदेश चस्पा किया है, जिसमें लिखा है, ”कृपया सिफारिश के लिए न मिलें।” श्री खेमरिया ने हाल ही में 16 अगस्त को शहर कोतवाली थाना के प्रभारी के रूप में काम संभाला है। उनके काम संभालने के बाद ही आरोपियों को छोड़ने संबंधी अनेक सिफारिशें आना शुरू हो गयीं। सिफारिशों से परेशान श्री खेमरिया ने अपने कार्यालय के बाहर बड़े-बड़े अक्षरों में टाइप किया हुआ शंदेश चस्पा करवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब थाना प्रभारी के पास सिफारिशें आना कम हो गयीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *