गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सागर में अब तक 13 नाम निर्देशन पत्र जमा

सागर : मध्यप्रदेश के सागर में लोक सभा निर्वाचन के अंतर्गत सागर संसदीय क्षेत्र में आज चौथे दिन सात नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के समक्ष जमा किए गए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी श्रीमती लता वानखेड़े ने आज अपने दो नामांकन पत्र जमा किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, सागर संभाग क्लस्टर प्रभारी नरोत्तम मिश्रा, उपस्थित रहे।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से भगवती जाटव ने अपने दो नाम निर्देशन जमा किये जबकि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी सुरेश धानुक ने भी अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी राम भजन बंसल एवं श्री तोषमानी पंथी के द्वारा भी नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। इसके पहले 6 नाम निर्देशन पत्र जमा किए जा चुके हैं। इस प्रकार अब तक कुल तेरह नाम निर्देशन पत्र जमा हो चुके हैं। नाम निर्देशन पत्र जमा करने का शुक्रवार 19 अप्रैल अन्तिम दिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *