गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खडे ट्रक में भरे लाखो रूपए के टायर चोरी

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना इलाके में खड़े ट्रक से चोर लाखों रुपये कीमत के 30 बड़े टायर चुरा ले जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आसींद थाने के सुराज गांव का निवासी धन्नालाल लौहार पेशे से ट्रक मालिक ट्रक में कल शाम करीब 4 बजे उदयपुर से अपोलो कंपनी के छोटे-बड़े 382 टायर भरकर मोखमपुरा अजमेर में खाली करने जाने के लिए रवाना हुआ। लेकिन दूसरे दिन ऑफिस बन्द होने के कारण लौहार टायरों से भरा अपना ट्रक अपने गांव सुराज ले गया। वह रात नौ बजे गांव पहुंचा। ट्रक को भैरू जी के स्थान पर खड़ा करने के बाद सो गया। सुबह उठा ओर ट्रक को चौक किया तो उसमें से लगभग 30 बड़े टायर गायब मिले।
उसने गांव में आस-पड़ौस के लोगों से जानकारी करने का प्रयास किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसने गांव को एकत्रित कर पूछताछ की, लेकिन टायरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। लौहार ने आसींद थाने में रिपोर्ट दी। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध धारा 379 भादस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *