शिलांग : मेघालय विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के आधिकारिक उम्मीदवार संबोरलंग डेंगदोह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। डेंगदोह ने संवाददाताओं से कहा कि मेरे पार्टी छोड़ने का मुख्य कारण यह है कि हम कीचड़ उछालने वाली राजनीति से बचना चाहते हैं और रचनात्मक राजनीति को बढ़ावा देना चाहते हैं। डेंगदोह का नाम पार्टी द्वारा एक पखवाड़े पहले घोषित 52 उम्मीदवारों की सूची में था। उन्होंने कहा कि मैं आगामी चुनाव एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लडूंगा। मैं खुद को केवल समखमती के रूप में प्रचार कर रहा हूं।
