गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रज्वल की न्यायिक हिरासत का आज आखिरी दिन

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में पहले दो बार कस्टडी बढ़ चुकी; समलैंगिक संबंध मामले में भाई सूरज भी गिरफ्तार
बेंगलुरु।
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना की न्यायिक हिरासत का आज आखिरी दिन है। उन्हें बेंगलुरु की कोर्ट में पेश किया जा सकता है। कोर्ट ने 10 जून को उन्हें 24 जून तक, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था।
प्रज्वल को 31 मई को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने पहले उन्हें 6 जून तक एसआईटी की हिरासत में भेजा। 6 जून को उनकी पुलिस कस्टडी 10 जून तक बढ़ा दी गई। फिर 10 जून को बेंगलुरु की एक स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 24 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
प्रज्वल पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। उनके खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों से जुड़े अब तक तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। प्रज्वल हासन के पूर्व जेडीएस सांसद रहे हैं। वे जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *