गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में हिसार में टोल फ्री

हिसार : दिल्ली में पहलवानों के समर्थन में होने वाली महिला महापंचायत को लेकर हिसार से जाने वाले किसानों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके विरोध में रविवार हिसार के चौधरीवास टोल को किसानों ने फ्री कर दिया। किसानों ने टोल फ्री करने से पहले प्रशासन को आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि किसानों को छोड़ दें। किसानों की रिहाई न होने पर करीब 12 बजकर 55 मिनट पर फ्री कर दिया। इससे पहले दिल्ली जाने से रोकने के लिए कुछ किसान नेताओं को रात को ही घरों में नजरबंद कर दिया और कुछ को सुबह पुलिस ने घरों से बाहर ही नहीं निकलने दिया। ग्रामीणों और किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली से महिला पहलवानों ने सभी से टोल फ्री करने का आह्वान किया है। इसके बाद किसानों ने हिसार के चौधरीवास टोल को फ्री कर दिया।
पुलिस ने नेशनल हाइवे के टोल सीज कर दिए गए हैं। दिल्ली में पहलवानों के समर्थन में होने वाली महिला महापंचायत को लेकर हांसी के रामायण टोल प्लाजा से काफी संख्या में किसान नेता निकल रहे थे। किसान नेताओं के निकलते समय पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। किसानों की गाड़ियों को देखते ही उन्हें कब्जे में लिया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर कुछ मजदूर और कर्मचारी नेता पुलिस को चकमा देकर रोडवेज की बसों में दिल्ली निकल गए। हिसार में मजदूर नेता राम मेहर, किसान नेता रामस्वरुप, किसान नेता सुरेंद्र मान पुलिस को चकमा देकर रोडवेज की बस में सवार होकर दिल्ली चले गए। किसान नेता शमशेर नंबरदार को पुलिस ने रविवार सुबह उनके गांव लाडवा से उस समय हिरासत में ले लिया जब वे दिल्ली जाने के लिए घर से निकल रहे थे। खेदड़ में किसान नेता रीमन को पुलिस ने घर पर नजरबंद कर दिया।
बाडोपट्टी टोल कमेटी के किसान रविवार सुबह दिल्ली में महिला खिलाडिय़ों के समर्थन में नई संसद के उदघाट्न में जाते हुए सभी साथियों को गिरफ्तार किया गया। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान विकास ढांडा को भी सुबह छह बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *