गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसानों की सुविधा के लिये गन्ना विभाग में जारी किया टॉल फ्री नंबर

लखनऊ : कृषि संबंधी जिज्ञासाओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए गन्ना किसानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित टोल-फ्री कन्ट्रोल रूम की सुविधा मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विकास विभाग के मुख्यालय पर इस कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कॉल सेंटर के कार्मिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों में प्रगति लाने एवं जिज्ञासाओं एवं सुझावों का गुणवत्तापरक समाधान कराने के दृष्टिगत कन्ट्रोल रूम को एन. कम्प्यूटिंग सिस्टम, इ.पी.बी. एक्स, इन्टरकॉम एवं वेब बेस्ड सॉफ्टवेयर जैसी आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा गया है। जिससे अब टोल-फ्री नम्बर 1800-121-3203 पर अनुभवी एवं दक्ष कार्मिकों द्वारा गन्ना किसानों को 24 घण्टे अनवरत सहायता प्रदान की जाएगी।
विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी ने मंगलवार को बताया कि टोल-फ्री कन्ट्रोल रूम के कार्मिकों की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ किये जाने के दृष्टिगत कन्ट्रोल रूम को उच्च तकनीकी सुविधाओं से जोड़ा गया है, जिसके फलस्वरूप कन्ट्रोल रूम कार्मिकों द्वारा 24X7 गन्ना किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जा सकेगा। कन्ट्रोल रूम में टोल फ्री नम्बर पर कॉल करने वाले गन्ना किसानों को कोई असुविधा न हो, इसके लिये कन्ट्रोल रूम कार्मिको के अवकाश की अवधि में कार्य करने के लिए दक्ष एंव अनुभवी कार्मिकों की बैकअप टीम का गठन भी किया गया है।
उन्होनें बताया कि कृषक गन्ने की खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के लिये विभागीय टोल फ्री नंबर 1800-121-3203 पर एवं सर्वे, सट्टा, कैलेंडर पर्ची एवं गन्ने की खेती से जुड़ी नवीनतम जानकारियों आदि से सम्बन्धित जानकारी अथवा सुझाव के लिये कॉल कर समाधान पा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *