भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को आज मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक घोषित किया है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर को मध्यप्रदेश के आगामी चुनाव के संबंध में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। पत्र में कहा गया है कि ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
