गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जमीन के लिये ली भाई की जान

जालौन : उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के सिरसा कलार क्षेत्र में जमीनी विवाद में गुरूवार को एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि रनिया गांव में दो सगे भाइयों में जमीनी विवाद इतना बढ़ गया कि श्याम जी (32) ने अपने सगे भाई गौरव पाठक (27) को 315 बोर अवैध तमंचा से अपने पिता सत्यनारायण के सामने गोली मार दी जिससे गौरव की घटनास्थल पर मौत हो गई। उन्होने बताया कि गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जिसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। घटना की सूचना मृतक के पिता सतनारायण पाठक ने पुलिस को दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *