नई दिल्ली : डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म टॉपरैंकर्स ने द लेक्स गुरु का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। लेक्स गुरु न्यायाधीशों और शिक्षाविदों के संरक्षण में न्यायिक अध्ययन के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने की दिशा में काम करता है। कंपनी ने आज यहां कहा कि यह छात्रों को न्यायिक सेवा परीक्षाओं का व्यापक शिक्षण प्रदान करता है। यह कदम न्यायपालिका की तैयारी में टॉपरैंकर्स की उपस्थिति को और मजबूत करता है और क्षेत्र में इसकी पेशकशों का विस्तार करता है।
इस अधिग्रहण के साथ ही कंपनी कल इंदौर में न्यायपालिका संवाद का आयोजन कर रही है जिसमें महत्वाकांक्षी न्यायपालिका परीक्षा उम्मीदवारों को सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन की गई व्यापक पेशकशों की जानकारी दी जायेगी। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान सहित सभी दस राज्यों का न्यायपालिका पाठ्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।
टॉपरैंकर्स ने लेक्स गुरु का किया अधिग्रहण
