गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तोशिबा को बेंगलुरु में आठ सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्रों का मिला ठेका

नई दिल्ली : तोशिबा इंफ्रास्ट्रक्चर सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस कॉर्पोरेशन (टीआईएसएस ) की सहायक कंपनी तोशिबा वाटर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को बेंगलुरू वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) से आठ सीवेज ट्रीटमेंट संंयंत्रों का ठेका मिला है1 कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इसके अंतर्गत बेंगलुरू अर्बन जिले में तीन सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्रों का डिजाइन, अपग्रेडेशन, रिहैबिलिटेशन (क्षमता वृद्धि के साथ) और परिचालन व रखरखाव (ओ एंड एम) तथा पांच सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्रों का अपग्रेडेशन व रिहैबिलिटेशन किया जाएगा।
इसके तहत बेंगलुरू अर्बन जिले में जिन संयंत्रों के लिए अपग्रेडेशन, रिहैबिलिटेशन तथा ओ एंड एम सेवाएं दी जाएंगी वे हैं:कदुबीसानहल्ली सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, मायलसांद्रा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और डोड्डाबेले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट। बेंगलुरू के अन्य पांच सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्रों काअपग्रेडेशन व रिहैबिलिटेशन किया जाएगा। तोशिबा वाटर संयंत्र निर्माण और ओ एंड एम सेवाएं अनुक्रम में शुरु करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *